फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: चचेरे किसान भाइयों ने समिति सचिव को पीटा, खाद वितरण ठप…कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 27 Aug 2025 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: फतेहपुर चौरासी में खाद वितरण को लेकर समिति सचिव की किसानों ने पिटाई कर दी। गिरफ्तारी न होने से नाराज सचिवों ने जिलेभर में खाद वितरण बंद कर डीएम को कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संगठन के सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी में खाद वितरण को लेकर अब कानून व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। मंगलवार को साधन सहकारी समिति माढ़ापुर के सचिव को खाद न देने पर चचेरे किसान भाइयों ने पीट दिया। सचिव ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन गिरफ्तारी न होने से नाराज बुधवार को खाद वितरण बंद कर दिया। मामले में संगठन के पदाधिकारी भी आगे आ गए और पूरे जिले में समितियों के ताले नहीं खोले। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके डीएम को दिए गए ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के साईंपुर सगौड़ा निवासी आलोक कुमार राजपूत माढ़ा साधन समिति में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को समिति में खाद का वितरण कर रहे थे। तभी गांव सकरौली थाना फतेहपुर चौरासी निवासी मुनेंद्र सिंह यादव अपने चचेरे भाई नाम अज्ञात के साथ दोपहर में समिति पर आए और जबरदस्ती खाद देने का दबाव बनाने लगे। इस पर उन्हें बताया कि पहले सभी किसानों की तरह आधारकार्ड जमा करो, फिर नियमतः खाद मिलेगी।

विज्ञापन

170 समितियों पर खाद वितरण बंद
इस पर दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दी। साथ ही, मारपीट करने के साथ किसानों के आधारकार्ड व ई-पाॅश मशीन फेंक दी। इससे जहां मशीन टूट गई। वहीं किसानों के आधारकार्ड भी फट गए। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच बुधवार सुबह तक जब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सचिव ने संगठन को जानकारी देकर खाद वितरण बंद कर दिया। इसके चलते जिले की 170 समितियों पर भी खाद वितरण बंद करके सचिव जिला मुख्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें