कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संगठन के सदस्य
- फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी में खाद वितरण को लेकर अब कानून व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। मंगलवार को साधन सहकारी समिति माढ़ापुर के सचिव को खाद न देने पर चचेरे किसान भाइयों ने पीट दिया। सचिव ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन गिरफ्तारी न होने से नाराज बुधवार को खाद वितरण बंद कर दिया। मामले में संगठन के पदाधिकारी भी आगे आ गए और पूरे जिले में समितियों के ताले नहीं खोले। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके डीएम को दिए गए ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के साईंपुर सगौड़ा निवासी आलोक कुमार राजपूत माढ़ा साधन समिति में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को समिति में खाद का वितरण कर रहे थे। तभी गांव सकरौली थाना फतेहपुर चौरासी निवासी मुनेंद्र सिंह यादव अपने चचेरे भाई नाम अज्ञात के साथ दोपहर में समिति पर आए और जबरदस्ती खाद देने का दबाव बनाने लगे। इस पर उन्हें बताया कि पहले सभी किसानों की तरह आधारकार्ड जमा करो, फिर नियमतः खाद मिलेगी।