फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हाईवे पर ट्रक से कंटेनर टकराया, 45 मिनट केबिन में फंसा रहा चालक, पुलिस ने निकाला

Tue, 01 Apr 2025 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: हाईवे पर ट्रक से कंटेनर टकरा गया। चालक 45 मिनट केबिन में ही फंसा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर मंगलवार सुबह सीमेंट लदे ट्रक से कंटेनर टकरा गया। सूचना के बाद भी एनएचएआई की रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान करीब एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


कानपुर से सीमेंट लादकर ट्रक मंगलवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैतीपुर की ओर से एक ट्रक अचानक कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आ गया, जिससे बचने के लिए सीमेंट लदे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक में टक्कर मार दी। घटना में कंटेनर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। मैनपुरी जिले के थाना बिछवां के नगलाधान सिंह निवासी चालक अजय (32) केबिन में फंस गया।

नवाबगंज चौकी पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर करीब 45 मिनट बाद चालक को बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। कंटेनर में किसी ऑनलाइन कंपनी का सामान लदा है। हाईड्रा की मदद से कंटेनर को किनारे कराया गया। इस दौरान एक घंटे यातायात प्रभावित रहा। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि कंटेनर की रफ्तार तेज होने से हादसा हुआ। कई बार चालकों को दूरी बनाकर चलने की हिदायत दी जाती है, लेकिन पालन नहीं करते। चालक का इलाज कराया गया। वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मदद के लिए नहीं पहुंची एनएचएआई की टीम
हाईवे पर घटना के बाद भी एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर मदद के लिए नहीं पहुंची। इससे यातायात तो प्रभावित हुआ ही, साथ चालक को भी परेशानी उठानी पड़ी। एनएचएआई के पेट्रोलिंग अधिकारी पंकज शुक्ला ने बताया कि सूचना पर टीम हाईड्रा लेकर पहुंची थी लेकिन तब तक चालक को केबिन से निकालकर वाहनों को पुलिस ने किनारे करा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें