फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पुलिया के किनारे साइड रोड में बने गड्ढे में गिरी युवती की हालत गंभीर

Sun, 15 Dec 2024 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: पुलिया में हुए गड्ढे में गिरी युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवती के सिर में चोट और बाएं हाथ में फ्रैक्चर है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती नेहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर त्रिभुवनखेड़ा गांव के सामने पुलिया में किनारे की तरफ हुए गड्ढे की चपेट में आकर 30 फीट नीचे गिरी युवती की हालत गंभीर है। उसके सिर में गहरी चोट आई है और बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पैरों में भी चोटें हैं। वहीं घटना के दूसरे दिन एनएचएआई ने टूटे हिस्से की मरम्मत कराई।
विज्ञापन




गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवनखेड़ा गांव निवासी नेहा (18) पुत्री सरोज, शनिवार शाम को चाची मानसी के साथ टहलने निकली थी। चाची आगे चल रही थीं जबकि नेहा पीछे थी। इसी दौरान नेहा, पुलिया में हुए करीब दो फीट लंबे और डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में पैर पड़ने से पुलिया से नीचे गिर गई। नेहा के साथ न आने पर चाची ने पीछे देखा तो नेहा नहीं थी। तलाश की तो पुलिया के नीचे से कराहने की आवाज सुनाई दी, तब घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाची मानसी ने बताया कि लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। डॉक्टर के मुताबिक, नेहा के बाएं हाथ में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आईं है। उसके दोनों पैरों में भी चोटें हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास सचान ने बताया कि युवती का इलाज चल रहा है। उधर, घटना के दूसरे दिन एनएचएआई ने पुलिया में हुए गड्ढे की मरम्मत कराई। जेई अभय कुमार ने बताया कि पुलिया की मरम्मत करा दी गई है। कैसी टूटी और निरीक्षण करने वाली टीम ने क्यों अनदेखा किया, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें