फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, क्वारंटीन अवधि पूरी कर पहुंचा था घर, शव देख मच गई चीख पुकार

Fri, 12 Jun 2020 01:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। तालाब में शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 14 दिन पहले बेटे के साथ परिजन चंडीगढ़ से लौटे थे। जिन्हें गांव के स्कूल में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही बुधवार को वह क्वारंटीन का समय पूरा कर घर पहुंचे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आसीवन थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द गांव निवासी ओमप्रकाश चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। 27 मई को वह पत्नी-बच्चों के साथ ट्रेन से लखनऊ पहुंचा और वहां से रोडवेज से सीएचसी पहुंचा।

यहां मेडिकल टीम ने पूरे परिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया। बुधवार 10 जून को क्वारंटीन का समय पूरा कर ओमप्रकाश परिवार के साथ घर पहुंचा। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे उसका 10 वर्षीय पुत्र आशीष गांव के बच्चों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया। गहराई में जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन


साथी बच्चों ने परिजनों के साथ ग्रामीणों को उसके डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मां शांति व पिता ओमप्रकाश बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक बालक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें