फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को तबाह करने के लिए कुलदीप ने रची थी ये साजिश, हुआ खुलासा

Sun, 04 Aug 2019 03:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव से बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के परिवार को तबाह करने के लिए विधायक ने आने भाईयों के साथ मिलकर साजिश रची थी। जिसका अब एक एक कर के पर्दाफाश हो रहा है। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की ओर से विधायक पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करा उसे साजिशन जेल भेजने के आरोपों की सीबीआई ने एक बार फिर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव के माखी थाना पहुंची सीबीआई टीम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को माखी थाने पहुंची सीबीआई टीम ने पीड़िता के चाचा पर दर्ज मुकदमों की फाइल कब्जे में ली है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में पीड़िता के चाचा पर अधिकतर मुकदमे माखी और कुछ सफीपुर में ही दर्ज होना पाया गया। चर्चा है कि सीबीआई चाचा पर दर्ज कराए गए मुकदमों के संबंध में भी जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़िता के मामले में उसके चाचा प्रमुख पैरोकार हैं। 20 नवंबर को उसे पुलिस ने 19 साल पुराने गैरइरादतन हत्या के उस मामले में गिरफ्तार किया, जिसमें उसके दो भाइयों को कोर्ट ने बरी कर दिया था। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने कोर्ट से वारंट जारी होने पर कार्रवाई की बात कही। 

 

4 of 5
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : PTI
उस वक्त भी यह मामला चर्चा का विषय बना कि दुष्कर्म कांड में विधायक की गिरफ्तारी और उनके जेल जाने के बाद से ही पीड़िता के चाचा पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी। सूत्रों की माने तो गुरुवार को रायबरेली जेल पहुंची सीबीआई को दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने बताया कि उस पर व उसके परिवार पर जितने भी मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, सहआरोपी शशि सिंह - फोटो : अमर उजाला
वह विधायक के इशारे पर ही फर्जी तरीके से लिखाए गए। चाचा ने सीबीआई से सभी मुकदमों की जांच करने की गुहार लगाई। शनिवार को माखी थाना पहुंची सीबीआई ने चाचा के आरोपों को गंभीरता से लेकर उस पर व उसके परिवार पर दर्ज मुकदमों की जांच भी शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें