फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप केसः अदालत में पेश किए गए बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

Fri, 25 May 2018 11:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विधायक ने पुलिस पर दबाव बनाने की बात से किया इंकार
विज्ञापन
उन्नाव रेप मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य आरोपी शशि सिंह शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किए गए। सुनवाई की अगली तारीख के रूप में 8 जून को तय किया गया है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने विधायक कुलदीप सेंगर की पॉक्सो कोर्ट में तलबी पेशी कराई। सुबह 10:16 बजे टीम उन्हें लेकर आई थी और 10:28 पर लेकर वापस हुई।  8 जून को फिर तलबी पेशी होगी। सीबीआई विधायक को वापस लखनऊ ले गई है। करीब 11 बजे सह आरोपी शशि सिंह को भी सीतापुर जेल से कोर्ट लाया गया था। 

 

उन्नाव सत्र न्यायालय में बने फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट में दोनों को पेश किया गया था। इससे पहले गुरुवार को  उन्नाव प्रकरण में सीबीआई ने एक बार फिर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और गिरफ्तार पूर्व थानाध्यक्ष अशोक भदौरिया को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की। पूर्व थानाध्यक्ष ने सीबीआई को बताया था कि उसने विधायक के कहने पर आर्म्स एक्ट में पीड़िता के पिता को मारपीट की घटना केबाद जेल भेजा था। विधायक ने कहा कि उन्होंने किसी तरह का दबाव नहीं बनाया था। सीबीआई की टीम ने अलग अलग तरह से विधायक और पूर्व थानाध्यक्ष से सवाल पूछे। अशोक भदौरिया के अलावा मारर्पीट की घटना के विवेचक केपी सिंह का भी विधायक  से आमना सामना कराया गया। केपी सिंह घटना स्थल पर पहुंचने वाले पहले शख्स थे।


पुलिस कर्मियों की आज पूरी होगी रिमांड
पीड़िता के पिता की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए माखी थाने के पूर्व थानाध्यक्ष अशोक भदौरिया और विवेचक कांता प्रसाद सिंह की शुक्रवार को रिमांड पूरी हो जाएगी। शुक्रवार को दोनों को वापस जेल भेज दिया जाएगा। माना जा रहा है कि उन्नाव की पूर्व एसपी पुष्पांजलि से पूछताछ के बाद एक बार फिर सीबीआई की टीम आरोपी पुलिस कर्मियों को रिमांड पर लेकर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें