फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: सो रहे दो श्रमिकों पर चढ़ाई कार, एक की मौत, दूसरे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Tue, 29 Apr 2025 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सो रहे दो श्रमिकों पर कार चढ़ा दी। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक के भतीजे ने कानपुर निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महादेव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरात में टेंट लगाने के बाद सो रहे दो श्रमिकों पर तेज रफ्तार कार चढ़ गई। हादसे में एक श्रमिक की माैके पर ही मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है। कार सवार बरात में शामिल होने आया था। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरीखेड़ा गांव निवासी रमेश यादव की बेटी की बरात सोमवार को कानपुर के मोहल्ला कल्याणपुर से आई थी।

विज्ञापन


बरात में टेंट लगाने पहुंचे कोतवाली क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी महादेव (40) और इंद्रसेन (30) टेंट का काम पूरा होने के बाद पास में ही पीपल के पेड़ के पास छांव में लेटकर सो गए। मंगलवार सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना में महादेव की मौके पर मौत हो गई। साथी इंद्रसेन गंभीर रूप से घायल हो गया।

इंद्रसेन को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भतीजे अश्वनी कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि नशे में धुत कानपुर के इंद्रानगर निवासी कार चालक अंकित यादव ने हादसे को अंजाम दिया। पति की मौत से पत्नी चंपाकली, बेटा धीरेंद्र, गोलू और बेटी नंदिनी बेहाल हैं। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि भतीजे अश्वनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें