फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: घर के सामने नाली बनाने पर खफा लेखपाल बोला- उतार लूंगा गर्दन, हंगामा भी किया

Sat, 15 Nov 2025 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
नाली निर्माण के विरोध में हंगामा करता लेखपाल विनय चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेहटागोपी गांव में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण में बाधा डाल रहे लेखपाल ने ग्रामीणों को धमकाया, कहा कि जहां से चाहूंगा वहीं से नाली बनेगी। विरोध करने वालों की गर्दन उतार दूंगा। पुलिस ने लेखपाल का शांतिभंग में चालान किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने लेखपाल को बुलाकर उनकी बात सुनी, लेकिन वीडियो देख लेखपाल को ही फटकार लगाई।
विज्ञापन


बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटागोपी गांव निवासी लेखपाल विनय चौरसिया सीतापुर जिले में लेखपाल है। आठ नवंबर को वह छुट्टी पर घर आया था। गांव में ग्राम पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का काम कराया जा रहा था। लेखपाल ने अपने घर के पास से नाली निकलते देख विरोध जताया।

इस पर ग्रामीणों से उसकी बहस हो गई। गुस्साए लेखपाल ने लोगाें से गाली-गलौज करने के साथ धमकाया कि विरोध करने वालों की गर्दन उतार लूंगा। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने डीएम गौरांग राठी से भी इसकी शिकायत की थी। डीएम ने लेखपाल को बुलाकर समझाया था, लेकिन जब वीडियो देखा तो उसी को डांटा। कोतवाल राजपाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर लेखपाल का आठ नवंबर को ही शांतिभंग में चालान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें