फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: बस की टक्कर से साइकिल सवार श्रमिक की मौत, आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम

Thu, 01 Sep 2022 03:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में सड़क हादसे में साइकिल सवार श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर तेज रफ्तार बस साइकिल सवार श्रमिक को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन परिजन एसडीएम को बुलाने पर अड़ गए।

विज्ञापन


इसपर एसडीएम पहुंचे और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। हसील क्षेत्र के गांव महाराजगंज निवासी मंगू (38) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार सुबह आठ बजे वह साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था। तभी बांगरमऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल में टक्कर मार दी।

इससे मंगू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों के साथ मिलकर लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग जाम कर दिया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी छोटी ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें