फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शराब के नशे में टल्ली होकर पुलिस लाइन पहुंचा सिपाही, एसपी ने किया निलंबित

Thu, 01 Sep 2022 03:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में सिपाही के शराब के नशे में धुत मिलने व सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में एक सिपाही शराब के नशे में इतना टल्ली हो गया कि उसे ना तो अपनी वर्दी की फिक्र रही और ना अपनी कैप की। अधिकारियों को जानकारी हुई तो उसे पुलिस लाइन बुलाया गया लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद सिपाही शराब के नशे में धुत होकर अकिल तिराहे के पास मिला। कोतवाली पुलिस उसे गाड़ी में डाल कर पुलिस लाइन ले गई।
विज्ञापन


2021 बैच का सिपाही राजवीर मुस्करा थाने में तैनात है। जिसपर सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। गुरुवार को उसे पनिशमेंट मिलना था। राजवीर को 10 से 11 बजे तक पुलिस लाइन में हाजिर होना था। लेकिन इससे पहले वह नशे की हालत में लुढ़का मिला। एसपी शुभम पटेल ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले सिपाही को नशे की हालत में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें