बस के नीचे चले गए थे बाइक और दंपती
इससे बाइक और दंपती बस के नीचे चले गए। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामकिशन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के भतीजे राजपाल ने बताया कि मृतका के दो बच्चों में सचिन उर्फ कार्तिक (22) और बेटी भारती (19) साल की है।
ताई सास के दसवां से पहले बहू की मौत का मातम
परिजन पुक्खन की मौत का गम भुला न पाए थे। वह उनका दसंवा की तैयारी कर रहे थे। परिवार की ही बहू की सड़क दुर्घटना में मौत ने सभी को झकझोर दिया। मौत की सूचना पर परिजन उन्नाव के लिए निकल पड़े। घायल रामकिशन के दोनों बच्चे पहले से ही झांसी में थे।
मिनी बस में थे क्षमता से अधिक यात्री
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी बस में पैतीस से अधिक सवारियां बैठी थीं। लोगों ने बताया कि बस चालक अत्यधिक सवारियां बैठाते हैं और तेज रफ्तार से चलते हुए अक्सर वाहनों को टक्कर मार देते हैं। सड़क की पटरी (कच्चा फुटपाथ) खराब होने से दूसरी तरफ से आ रहा वाहन किनारे नहीं जा पाता और हादसा हो जाता है।