फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: डीसीएम पलटने के बाद आपस में भिड़ीं दो बसें, एक की मौत और छह घायल, चार जिला अस्पताल रेफर

Fri, 24 Apr 2026 09:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम पलटने के बाद दो बसें आपस में भिड़ गईं, जिसमें लखनऊ के एक युवक की मौत हो गई। हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से चार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 228 पर बृहस्पतिवार रात 12:45 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बस्ती जा रही कूलर लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। तभी लखनऊ की ओर से आ रही बस के चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उसके पीछे से आ रही दूसरी बस उसी में पीछे से भिड़ गई।

विज्ञापन

इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में सात यात्री घायल हुए, जिन्हें एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है। एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में आपस में टकराई दोनों बसों में 40-40 यात्री सवार थे।  टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठ यात्री एक दूसरे पर गिर गए और चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
एक की मौत और छह घायल
घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उपचार के दौरान राकेश सिंह (35) पुत्र बहादुर सिंह निवासी गोमती नगर लखनऊ मूल निवास उत्तराखंड  को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों में दिल्ली के बदरपुर निवासी रविकुमार (25), राजस्थान के झुंझनू जिले के कोदाराकला निवासी सुरेश (45), बीकानेर निवासी रामसुंदर, आजमगढ़ के सुनील (35), देवरिया के मोइनुद्दीन (55) और कुशीनगर के नागेंद्र कुमार (35) शामिल हैं।
विज्ञापन

http://



डीसीएम से बचने में आपस में टकराई दो बसें

चार घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि डीसीएम चालक को झपकी आने से हादसा लग रहा है। डीसीएम से बचने में टकराई आपस में दो बसों में एक की मौत हुई है और छह गंभीर घायल हैं। इनमें चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें