फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, बहन की बीमार सास को छोड़ने उनके घर जा रहा था युवक

Sat, 22 Jun 2024 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर डीहा गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी बहन की सास की मौत हो गई। युवक उन्हें उनके घर छोड़ने जा रहा था। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बम्हना निवासी हरिओम (21) पुत्र सीताराम कानपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। गुरुवार को वह छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार को माखी थानाक्षेत्र के मझखोरिया गांव में रहने वाली बहन पूनम की सास नंदिनी (45) पत्नी कैलाश के बीमार होने पर उन्हें दवा दिलाने बाइक से सफीपुर आया था। देर शाम उन्हें घर छोड़ने जा रहा था।

विज्ञापन


उन्नाव-हरदोई मार्ग पर डीहा गांव के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। घटना में हरिओम की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि नंदिनी घायल गईं। परिजन निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे। देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। हरिओम तीन बहनों में अकेला भाई था। पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से मां जयरती और अन्य परिजन बेहाल हैं। माखी थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि युवक की मौके पर मौत हुई थी। जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें