फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: डंपर में पीछे से भिड़ा ट्राला...चालक की मौत, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 15 KM जाम, ये है स्थिति

Sun, 02 Jul 2023 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रा और क्रेन मंगाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे में ट्राला चालक कौलेश की मौत हो गई, जबकि डंपर चालक और क्लीनर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पक्षी विहार के पास रविवार सुबह करीब तीन बजे भीषण हादसा हो गया। इसमें लखनऊ की ओर जा रहे मौरंग लदे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान गिट्टी लदा ट्राला पीछे से भिड़ गया। गया। हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद डंपर का चालक और क्लीनर भाग निकले। हादसे से हाईवे जाम हो गया। अजगैन पुलिस  ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और जाम खुलवाने के लिए हाइड्रा और क्रेन मंगवाई गई। हालांकि सफलता नहीं मिली, जिसके चलते दौरान लंबा जाम लग गया।
इसके बाद में ट्रैक्टर ट्राली से गाड़ियों में लदी मौरंग और गिट्टी को ट्रैक्टर ट्राली से हटवाया। इस कवायद में सुबह के छह बजे गए, जिसके बाद यातायात शुरू हुआ। सुबह नौ बजे यातायात सामान्य हो पाया। कुशीनगर जिले के थाना कसेया निवासी ट्राला चालक कौलेश (30) झांसी से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहा था।

विज्ञापन

ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा
कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर रविवार सुबह करीब तीन बजे अजगैन कोतवाली के पक्षी विहार के पास आगे चल रहे मौरंग लदे डंपर को ओवटेक करने का प्रयास किया। डंपर चालक ने पहले साइड दी, लेकिन अचानक से आगे वाहन आ जाने से उसने फिर ब्रेक मारी इससे ट्राला पीछे से उसी में घुस गया।
विज्ञापन

चालक और क्लीनर फरार
घटना में ट्राला चालक कौलेश की मौत हो गई, जबकि डंपर चालक और क्लीनर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रा और क्रेन मंगाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें