फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: ट्रैवलर और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत और 10 घायल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Feb 2025 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: अजगैन कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग पर ट्रैवलर और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Unnao Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के नवाबगंज में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने एक ट्रैवलर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हुए हैं। सभी लोग मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जो कुंभ स्नान करने के बाद बनारस, अयोध्या के दर्शन करके चित्रकूट जा रहे थे।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों  में सुरेश तिवारी (55) पुत्र केदार नाथ तिवारी निवासी ईसागढ़ अशोक नगर मध्यप्रदेश और राधा ब्यास (35) पत्नी कपिल ब्यास  निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश शामिल हैं। वहीं, घायलों में विमला सिंह पत्नी विनोद, परमाल सिंह पुत्र राजू नाथ सिंह, भागवती पत्नी जगदीश, सतीश, रानी, अंश, अनिका, ओमवती, सुषमा भार्गव और चालक शिवा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें