फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला की मौत, 13 लोग घायल

Mon, 08 Aug 2022 12:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कावड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
मृतका अनुपम पाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सीहपुर गांव से सावन के अंतिम सोमवार को लोधेश्वर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले में देवखरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व यूपीड़ा की रेस्क्यू टीम घायलों को स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गई।
विज्ञापन


वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल आए कावड़ियों में 10 की हालत गंभीर देख कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। एसपी ने रात में ही अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना। कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील के गांव शिवपुर से ट्रैक्टर में सवार होकर लोधेश्वर मंदिर बाराबंकी जा रहे कावड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर थाने के देवखरी के पास रात करीब 11:30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना के समय ट्रॉली में पुरुष व महिला मिलाकर 30 कावड़िए बैठे हुए थे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने एंबुलेंस से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से 13 कावड़ियों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां अनुपम (32) पत्नी लाल सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 10 घायलों को हैलट रेफर कर दिया गया है। दो महिला कावड़ियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें