फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: साइकिल सवार को टक्कर मार गिरे बाइक सवार, दो की मौत, एक गंभीर

Thu, 30 Apr 2026 11:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सड़क हादसा निगोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर हुआ। हादसे में घायल तीन लोगों को स्वास्थ्य केंद्र लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर तिसंधा तालाब के पास साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बाइक भी सड़क किनारे गिर गई। घटना में वृद्ध की मौत के साथ बाइक सवार दो साथी घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के चिलौली गांव निवासी अखिलेश शुक्ला (62) खेती करते थे। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह काम से साइकिल से निकले थे। निगोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर तिसंधा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी और खुद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में अखिलेश की घटनास्थल पर मौत हो गई। बाइक सवार तीन युवकों में रायबरेली जिले के थाना बछरावां के गांव रामपुर सुदौली निवासी शिवा रावत (28) और उसका साथी सुजीत कुमार घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी लाई।

डॉक्टर ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। रामपुर सुदौली के प्रधान रीतेश सिंह ने बताया कि सुजीत को दिल्ली जाना था, शिवा उसे बस में बिठाने कालूखेड़ा जा रहा था। शिवा डाला चालक था। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें