फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, कुचलकर मां-बेटे की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Sat, 28 Dec 2024 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: दही थाना क्षेत्र के आवास-विकास रेलवे क्रॉसिंग के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने भाग रहे डंपर को पकड़कर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में आवास विकास कॉलोनी में रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार सुबह बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से आए डंपर ने  टक्कर मार दी। दोनों उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरे और डंपर के पहिए तले आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया और डंपर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के गांव कनिगांव निवासी सूरज सैनी बीते तीन साल से दही क्षेत्र के आवास विकास कालोनी बी- ब्लाक निवासी स्व. गंगासेवक के मकान में किराए पर परिवार के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी रानी (50) गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल गई थी। डॉक्टर ने बाहर से इंजेक्शन लिखे थे।

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर
शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बेटे मोनू (28) के साथ बरबट गांव में इंजेक्शन लगवाने गई थी। वापस लौटते समय आवास विकास स्थित विशाल मोटर्स के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे। भागने के प्रयास में डंपर उन्हें रौंदता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मां-बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लखनऊ बाइपास पर मौजूद पुलिस ने भाग रहे चालक को डंपर समेत पकड़ लिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका के एक बेटी मोहिनी है, जो अविवाहित है। मोनू पिता के साथ पेंटिंग का काम करता था। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। पति मोनू की मौत पर पूजा रोकर बेहाल है। मोनू के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें