फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, पत्नी को मायके से दवा दिलाकर लौट रहा था घर

Sun, 06 Nov 2022 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर नयागांव के पास रविवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के नांद खेड़ा गांव निवासी रवि (22) दिल्ली में काम करता था। वह दिवाली पर गांव आया था। उसकी ससुराल अरवल थाना क्षेत्र के किले पुरवा गांव में हैं। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी शीला को पेट संबंधी दिक्कत थी। मायके में स्थित एक डॉक्टर के यहां से उसका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह रवि पत्नी को दवा दिलाने के लिए उसके मायके लेकर गया था। जहां से शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर नयागांव के पास हरपालपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार पिकअप ने आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी। कर रही थी।

Trending Videos
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। 
परिजनों के मुताबिक रवि हेलमेट लगाए था। हादसे के समय हेलमेट टूट गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें