यूपी में कानपुर शहर के किदवई नगर क्षेत्र में मनपसंद शादी न होने से परेशान लोहा कारोबारी ने जो कदम उठाया उसे देख सब हैरान रह गए। यहां लोहा कारोबारी प्रगति कुमार (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना किदवई नगर के विनोबा नगर क्षेत्र की है। आत्महत्या करने से पहले प्रगति ने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने मनपसंद शादी न होने की बात का जिक्र किया।
बड़े भाई कमल ने बताया कि प्रगति प्रेम विवाह करना चाहता था लेकिन परिवार तैयार नहीं था। इससे वह अवसाद में था। मंगलवार रात मां रानी खाना लेकर पहुंची तो प्रगति का शव कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका मिला।