फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक: 15 के बाद चल सकती रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल से शुरु करने का भेजा गया प्रस्ताव

Sat, 10 Oct 2020 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शताब्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नई दिल्ली जाने और उसी दिन वापस आने वाले रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्तूबर के बाद चल सकती है। रेलवे ने 15 अक्तूबर के बाद 100 ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इसमें कानपुर सेंट्रल से रिवर्स शताब्दी को शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर होकर गुजरने वाली बेतवा एक्सप्रेस, जम्मू जाने आने वाली बाबा बर्फानी एक्सप्रेस, मुंबई के बीच चलने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस के भी चलने की उम्मीद है। सेंट्रल स्टेशन के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस को शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। त्योहार के पहले दिल्ली यात्रा के लोड के मद्देनजर यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें