फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 0.1: कोरोना संक्रमण का खौफ, चौक सराफा, नयागंज बाजार अब सुबह 11 से छह बजे तक खुलेंगे

Sun, 14 Jun 2020 12:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस कहरा बरपा रहा है। जून में कोरोना से अब तक दस मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में कानपुर सराफा कमेटी नयागंज के पदाधिकारियों ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसमें तय किया गया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से नयागंज के सभी प्रतिष्ठान सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक खोले जाएंगे। अभी तक दुकानें सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुल रहीं थीं।
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंसिंग में रवि गुप्ता, ललित वोरा, नटवर मिश्रा, हर्शित वाजपेयी आदि रहे। वहीं श्री कानपुर सराफा कमेटी चौक के अध्यक्ष कैलाश नाथ अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार से चौक सराफा बाजार सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक खोलने का निर्णय लिया है।

वहीं कानपुर महानगर सराफा कमेटी ने ऑनलाइन पर्चे जारी कर एक सर्वे शुरू किया है। इसमें कहा गया है कि 30 जून तक बाजार छह दिन ही खुलने हैं। ऐसे में क्यों न बाजार बंद ही रखे जाएं। संक्रमण वैसे भी बढ़ रहा है। कमेटी के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि सर्वे के आधार पर निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन


एक्सप्रेस रोड बाजार और नयागंज किराना मार्केट का भी समय बदला
एक्सप्रेस रोड बाजार भी अब सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खुलेगा। यह जानकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने दी। हर शनिवार को बाजार में सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। वहीं दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश वाजपेयी ने बताया कि सोमवार से नयागंज किराना बाजार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा। बाजार में आने वाले लोडरों की घंटाघर की ओर से एंट्री मिलेगी। निकासी कैनाल पटरी से होगी। सड़क की केवल एक साइड पर लोडर खड़े होंगे। न मानने वालों पर अर्थदंड लगाया जाएगा।

बगैर टर्न के खुल रहीं दुकानें
जिला प्रशासन ने टर्न के हिसाब से दुकानें और बाजार खोलने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी शनिवार को टर्न न होने के बाद भी गोविंद नगर, किदवई नगर, अफीम कोठी लोहा बाजार, सागर मार्केट की कई दुकानें खुली रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें