फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 06 Apr 2022 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया। वहीं, घटना की सूचना देर से मिलने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के चकलवंशी में आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मल्हौली सरदार नगर के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी दो घंटे बाद मिलने पर सीएचसी में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा भरा। थाना क्षेत्र के गांव मल्हौली सरदार नगर निवासी 29 वर्षीय मनीष घर से मल्हौली सरदारनगर चौराहा पैदल आया था। मंगलवार को रात करीब दस बजे लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने मनीष को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस शव को सीएचसी ले गई। इस पर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। दो घंटे समझाने के बाद पुलिस ने पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक मनीष अपने पिता के साथ खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से मृतक के बड़े भाई सतीश तथा छोटी बहन बबली व मां लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें