फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: घर के आंगन में किशोरी पर हमला, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 03 Sep 2022 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में घर के आंगन में किशोरी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। बाजार से घर पहुंचे छोटे भाई ने खून से लथपथ बहन को देखकर परिजनों को बुलाया। घायल किशोरी को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज  जिले में घर के आंगन में मौजूद किशोरी को अज्ञात हमलावर ने दोपहर को गोली मार दी। छोटे भाई ने पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल में बहन को भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव डहलेपुर निवासी किसान नरसिंह अपनी पत्नी के साथ शनिवार सुबह मेला देखने गया था। जबकि 12 वर्षीय बेटा प्रांशू कन्नौज शहर चला आया था। घर में किसान की 17 वर्षीय बेटी अरुणा थी। दोपहर करीब दो बजे अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी।
इससे वह घायल होकर आंगन में गिर गई। शहर से पहुंचे भाई प्रांशू ने आंगन में खून से लथपथ अरुणा को देखकर पड़ोसियों को जानकारी दी। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि किशोरी के पीठ में गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटनास्थल की जांच पड़ताल करके  आस पास के लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें