बहन के आक्रमक होने पर धंसा चाकू छोड़कर भागा आरोपी
आरोपी ने जैसे ही गीता देवी की पीठ में चाकू से हमला किया। इस दौरान गीता देवी की बहन आरती हमलावर पर टूट गई। इससे वह धंसा चाकू छोड़कर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।