फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रयागराज की दीवारों पर आकृतियां उकेर रहे विवि के छात्र, स्नान की पेंटिंग और म्यूरल उकेरा, ये हैं खास

Tue, 14 Jan 2025 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विवि के फाइन आर्ट्स छात्र कुंभ मेला क्षेत्र में आसपास के इलाकों की दीवारों का सुंदरीकरण कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कुंभ और सनातन थीम को ध्यान में रखते हुए दीवारों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
आकृतियों को दीवारों पर उकेरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के लिए प्रयागराज को तैयार करने में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों का भी योगदान रहा। विवि के फाइन आर्ट्स के छात्रों ने कई बड़े स्मारकों, संस्थानों की दीवारों पर म्यूरल पेंटिंग की है। राधा-कृष्ण, लेटे हुए हनुमान, मां सरस्वती समेत कई अन्य आकृतियों को दीवारों पर उकेरा है। पेंटिंग के अलावा कई छात्रों रंगोली में हिस्सा लिया है। कुछ छात्र जनवरी के अंतिम सप्ताह में फोटोग्राफी करने कुंभ जाएंगे।

विज्ञापन

प्रयागराज में सोमवार से शुरू हुए महाकुंभ को लेकर प्रदेश भर में तैयारियां चल रही हैं। इसमें अलग-अलग जगहों से लोग शिरकत करने पहुंच रहे हैं। शहर से भी छात्र अपनी कला सेवा का योगदान के लिए प्रयागराज में हैं। छात्र इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की दीवारों पर म्यूरल बना रहे हैं। दीवारों पर मां सरस्वती से लेकर समुद्र मंथन, जगन्नाथ पुरी, कुंभ स्नान की पेंटिंग और म्यूरल उकेरा है।

विज्ञापन

प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अनूठा अवसर
विवि के फाइन आर्ट्स छात्र अमरजीत, रवींद्र, उमेश, नेहा, रवि, अरविंद ने कुंभ मेला क्षेत्र में आसपास के इलाकों की दीवारों का सुंदरीकरण कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कुंभ और सनातन थीम को ध्यान में रखते हुए दीवारों को तैयार किया जा रहा है। विभागाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि कुछ छात्र अभी गए हैं और कुछ बाद में फोटोग्राफी करने भी कुंभ जाएंगे। छात्रों के पास अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अनूठा अवसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें