फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारतीय मिठाई एवं नमकीन उद्योग में उल्लेखनीय योगदान के लिए विवि सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय मिठाई एवं नमकीन उद्योग में उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में आयोजित विश्व मिठाई एंड नमकीन कन्वेंशन में संस्थान के निदेशक सौरभ त्रिपाठी और सहायक निदेशक शेफ सिद्धार्थ सिंह को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान दोनों शिक्षाविदों ने पैनल चर्चा में भाग लिया और भारतीय मिठाई एवं नमकीन उद्योग के भविष्य, पारंपरिक स्वाद के संरक्षण, नवाचार और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड नमकीन मैन्युफैक्चरर ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल फिरोज नकवी ने दोनों लोगों को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि 2025 में सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने भारतीय पारंपरिक मिठाइयों पर आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह देश का पहला और एकमात्र विश्वविद्यालय स्तरीय कोर्स है जिसका उद्देश्य मिठाई एवं नमकीन उद्योग के लिए कुशल पेशेवर और उद्यमी तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें