कानपुर। यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में दो अक्तूबर से यूनाइटेड चैंपियंस लीग शुरू होगी। उद्घाटन टीएसएच मैदान में होगा। कॉर्पोरेट सेक्टर की ओर से कराई जा रही इस लीग में दस टीमें हिस्सा ले रही है।
प्रत्येक शनिवार और रविवार को अलग-अलग मैदानों पर मैच होंगे। विजेता, उपविजेता और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को शास्त्रीनगर स्थित एक होटल में हुई बैठक में आयोजक वरुण कटारिया ने दी।
यहां लीग की ट्रॉफी और सभी टीमों की जर्सी का अनावरण केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने किया। उन्होंने बताया कि लीग में शामिल दस टीमों को दो पूल में बांटा गया है। प्रत्येक टीम अपने पूल की अन्य टीमों से दो व दूसरे पूल की टीम से एक मैच खेलेगी।
13 लीग मैचों के बाद दोनों पूल की टॉप टीम क्वालीफायर और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर मैच खेलेगी। लीग का फाइनल मैच फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में होगा। प्रत्येक मैच 30-30 ओवर के होंगे और 12 सदस्यीय टीम में दो खिलाड़ी अंडर-30 के होंगे।
कोई भी टीम प्रोफेशनल खिलाड़ी नहीं खिला सकेगी। केसीए के अंपायर व स्कोरर की देखरेख में मैच का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सुमित मध्यान, डॉ. मानष शुक्ला और निलेश दुसेजा आदि मौजूद रहे।
लीग में शामिल टीमें : पिच रीडर्स, कानपुर हीरोज, रेंजर्स इलेवन, फ्रेंर्ड्स इलेवन, ऑरेंज आर्मी, कानपुर साउथ फोनिक्स, एस्पिरिस लीड फ्लो, टीकेयर टाइटंस, सुविधा ट्रेवेल्स, माइटी मेवरिक्स।