फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में अनूठा टी-20: कुंवारों का जलवा बरकरार, विवाहितों को 15वीं बार चार विकेट से हराया, पढ़ें डिटेल

Tue, 21 Oct 2025 09:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंधना में दीपावली के दिन परेवा पर खेले गए विवाहितों बनाम कुंवारों के अनूठे टी-20 मैच में कुंवारों ने चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए 15वीं बार अपना वर्चस्व साबित किया। विशाल तिवारी मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विवाहितों बनाम कुंवारों का अनूठा टी-20 मैच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मे दीपावली के अगले दिन परेवा के अवसर पर मंधना के बीपीएमजी इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित अनूठे कुंवारों बनाम विवाहितों के टी-20 क्रिकेट मैच में कुंवारों की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए विवाहितों की टीम को चार विकेट से करारी शिकस्त दी। यह कुंवारों की विवाहितों पर 15वीं लगातार जीत है। कुंवारों की टीम ने टॉस जीतकर पहले विवाहितों को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन

विवाहितों की टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 133 रन ही बना सकी। कुंवारों की टीम ने यह लक्ष्य शिवा तिवारी के 17 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत मात्र 11 ओवर में ही हासिल कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विशाल तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार गेंदों में 13 रन बनाए और गेंदबाजी में 3.2 ओवरों में मात्र चार रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें