फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र में लेटकर अनोखा विरोध-प्रदर्शन, उठाने पहुंची पुलिस भी हारी

Wed, 19 Oct 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
किसान की जमीन पर बना दिया गया था टावर - फोटो : राघवेन्द्र सिंह
विज्ञापन
कानपुर भीतरगांव इलाके के एक किसान ने पांच फुट गहरे गड्ढे में घुसकर बिजली विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। तीन दिनों से अपनी कब्र खोदकर लेटे इस किसान को उठाने पहुंची पुलिस ने उसे न्याय का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भीतरगांव साढ़ चौकी अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासी बीएल विश्वकर्मा का जितने हिस्से में खेत है केवल उतने ही हिस्से में हाईटेन्शन लाइन का एक खंभा गाड़ा जा रहा है। किसान के अनुसार खेत का यह छोटा सा हिस्सा उसकी जीविका का साधन था लेकिन अब इसमें खंभा लगने से खेती नहीं की जा सकेगी। परिवार भूखों मरने को मजबूर हो जायेगा। बुधवार को जब वह समाधि लेने का इंतजाम करने लगा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। किसान का कहना है कि जबतक उसे दूसरी जमीन नहीं एलाट होती तब तक वह गड्ढे में घुसकर प्रदर्शन जारी रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें