फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर एक मां की ममता इतनी कठोर क्यों हो गई!, जंजीरों में जकड़ा बदन देख हर शख्स रोया

Wed, 12 Dec 2018 09:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
भीख मांगती मासूम - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी चित्रकूट में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर दान पात्र के पास बैठकर भीख मांग रही मासूम को जिसने भी देखा दंग रह गया। मासूस के पैरों में जंजीर बंधी हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
भीख मांगती मासूम
यह मामला चित्रकूट जिले का है। यहां गरीबी, लाचारी व मजबूरी के चलते विधवा मां ने पेट की आग बुझाने के लिए अपनी ममता का गला घोंट दिया। यही नहीं उसके पांव में जंजीर बांध कर उसे भीख मांगने के लिए कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर बैठा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पैरों में जंजीर बंधी मासूम को दान पात्र के पास भीख मांगता जिसने भी देखा सन्न रह गया। मासूम का मार्मिक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने छानबीन शुरू कर दी।

4 of 5
डेमो पिक
पता चला कि विधवा मां का नाम किरण है। वह परिक्रमा मार्ग पर दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ भीख मांग कर गुजर-बसर करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
बेटी की परवरिश व पेट की आग बुझाने के लिए मां ने बच्ची के पैरों में बेड़ी डाल भीख मांगने के लिए बैठा दिया। जानकारी के अनुसार किरण के पति की मौत कुछ दिन पहले करंट से हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें