कानपुर में रविवार को यूनियन बैंक के कैशियर की बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद यूनियन बैंक के कर्मचारियों ने गोविंद नगर रीजेंसी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की।
जानकारी के अनुसार मृतक प्रेम चंद्र शुक्ला (35) की तीन साल पहले शादी हुई थी। उनकी 2 माह की बेटी है। प्रेम चंद्र शुक्ला परमट में यूनियन बैंक में कैशियर पद पर तैनात थे। डेंगू हो जाने के कारण वह 10 दिन पहले गोविंद नगर स्थित रीजेंसी अस्पातल में भर्ती हुए थे।