फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: यूनियन बैंक के कैशियर की मौत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, हंगामा-तोड़फोड़

Sun, 10 Nov 2019 03:54 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परिजनों ने काटा हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में रविवार को यूनियन बैंक के कैशियर की बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद यूनियन बैंक के कर्मचारियों ने गोविंद नगर रीजेंसी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक प्रेम चंद्र शुक्ला (35) की तीन साल पहले शादी हुई थी। उनकी 2 माह की बेटी है। प्रेम चंद्र शुक्ला परमट में यूनियन बैंक में कैशियर पद पर तैनात थे। डेंगू हो जाने के कारण वह 10 दिन पहले गोविंद नगर स्थित रीजेंसी अस्पातल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

आज सुबह यहां उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों को जब मृत सर्टिफिकेट दिया गया तो उसमें 27 अक्टूबर डेट लिखी हुई थी। परिजनों का कहना है कि कल शाम तक 5 लाख का बिल था और 5 घंटे बाद जब मौत हो गई इसके बाद 7 लाख की मांग करने लगे।

यही नहीं अस्पताल कर्मचारी बोले कि बॉडी तब देंगे जब पूरा 7 लाख का पेमेंट हो जाएगा। इस पर गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। घंटों चले बवाल के बाद जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें