फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की हुई मौत

Mon, 19 Oct 2026 10:08 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

हरदोई में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला मल्लावां मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई, जिससे उनके परिवारों में गहरा शोक छा गया है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बेहसार गांव निवासी अनुराग (22) और संगीत (35) के रूप में हुई है। दोनों गांव में मजदूरी का काम करते थे। रविवार रात करीब 10 बजे वे गंज मुरादाबाद से बोरिंग का काम करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में संडीला मल्लावां मार्ग पर गौसगंज कटरा के निकट यह हादसा हुआ। सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत बेहंदर सी एच सी पहुंचाया।
 
Trending Videos

उपचार और पारिवारिक स्थिति
बेहंदर सी एच सी में डॉक्टरों ने घायलों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें संडीला सी एच सी ले जाया गया, जहां पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। संगीत अपने पीछे पत्नी रानी और पांच बच्चे छोड़ गए हैं। अनुराग के परिवार में उनके माता-पिता और चार बहनें हैं। इस दुखद घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से ही दोनों की मौत हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी कहा कि मृतकों के परिजनों से तहरीर मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें