सफेद टी-शर्ट और हाफ नेकर पहने था मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। युवक ने सफेद रंग की टी-शर्ट और हाफ नेकर पहन रखी थी। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
नशे में गिरकर मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक अत्यधिक शराब के नशे की हालत में अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया होगा, जिससे डूबने या दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। आसपास के थानों को भी हुलिए के आधार पर सूचना भेजकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।