चित्रकूट राजापुर थाना क्षेत्र के नकेली गांव में अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी। शिक्षक रामआसरे के पुत्र ललित कुमार अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ गांव के बाहर खेत के पास बने पुरवा में रहता था। उसके दो पुत्र हैं जिसमें बड़ा पुत्र गांव में बाबा दादी के पास था छोटा एक वर्ष का पुत्र अपने माता-पिता के साथ पुरवा वाले घर में था।
अज्ञात लोगों ने घर आकर पति पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों घर के बाहर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद करके भाग गए। देर शाम को मृतक ललित का पिता पुरवा पहुंचा तो बंद कुंडी देखकर सन्न रह गया। इसके बाद जब कुंडी खोली तो अंदर का नजारा देख चीख पड़ा।
मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी सीओ इस्तियाक अहमद व थाना अध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची है। एसपी ने कहा कि जल्द ही हत्या का कारण और हत्यारों को पकड़ा जाएगा।