फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुकदमे में समझौते के दबाव में ग्रामीण ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। सोनासी गांव में मुकदमे में समझौते के दबाव में ग्रामीण ने फंदा बनाकर जान दे दी। डेढ़ महीने पहले पहले ग्रामीण की बेटी ने भी फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

ग्रामीण ने प्रेम संबंध में चचेरे भाई पर ही बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चचेरे भाई, उसके पिता और उसके साथी के लिए रिपोर्ट दर्ज की है।
सोनासी गांव निवासी सतीश चंद्र (50) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार तड़के सतीश को चारपाई पर न देख परिजन तलाश में निकले। गांव बाहर ट्यूबवेल पास लगे पेड़ की डाल से सतीश का शव अंगौछे के फंदे से लटका मिला। शव को देख सतीश का पुत्र विशाल व पत्नी ममता की चीखें निकल गई। देखते ही देखते गांव के लोगों का भी मजमा लग गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार व अनंतराम चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि एक नवंबर को सतीश की बेटी रोली ने फंदा लगाकर जान दी थी।
मामले में सतीश ने बेटी के साथ प्रेम प्रसंग में रहे चचेरे भाई पंकज पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से विपक्षी मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे थे। ममता ने बताया कि विपक्षी घर के सामने रहते हैं। गुरुवार रात पंकज के पिता रामाधार, उसका चचेरा भाई राजकुमार और गांव के गीतम ने सतीश को धमकाया। लोकलाज और परिवार की गरिमा का हवाला देते हुए लज्जित किया था। इसके बाद से सतीश परेशान था। इससे आजिज सतीश ने शुक्रवार तड़के फंदा लगाकर जान दे दी है। अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि ममता की तहरीर पर पुलिस ने पंकज के पिता रामाधार, चचेरे भाई राजकुमार व गांव के गीतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें