इकदिल। थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर बुधवार की दोपहर बालमपुरा निवासी ऑटो चालक मनोज कुमार दो सवारियों को लेकर इटावा से बकेवर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान महाराजपुर खेड़ा के सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो चालक समेत उसमें बैठे किशनी के रहने वाले नवाब सिंह व राहुल चतुर्वेदी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल ने बताया कि वह आलू के व्यापारी हैं। नवाब सिंह के साथ आलू की खरीदारी करने जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।