बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों भांजी की बारात से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर जेल भेज दिया है।
हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शादी अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजी की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र के इस्लामपुर जगाई तपनौर गांव निवासी सुभाष (56) गुरुवार को बावन से अपनी भांजी की बारात से गुरूवार की देर शाम वापस अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में कन्नौज तिराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इससे सुभाष और साक्षी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां डॉक्टरों ने सुभाष और साक्षी को मृत घोषित कर दिया।
सुभाष के दामाद अभय ने बताया कि सुभाष खेती किसानी करते थे। साक्षी सुभाष के रिश्ते में भतीजी है। सुभाष के एक बेटी है और उसकी शादी हो चुकी है। बिलग्राम कोतवाल फूल सिंह का कहना है कि टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।