फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार को बचाने में अनियंत्रित ट्राॅला रेलिंग तोड़ पुल पर लटका

विज्ञापन
::इटावा-ग्वालियर हाईवे पर चंबल पुल की रेलिंग तोड़कर लटका ट्राला । - फोटो : ::इटावा-ग्वालियर हाईवे पर चंबल पुल की रेलिंग तोड़कर लटका ट्राला ।
विज्ञापन
इटावा। कोहरे के बीच अचानक सामने आई कार को बचाने में गिट्टी लदा ट्रॉला अनियंत्रित होकर चंबल पुल की रेलिंग तोड़कर लटक गया। चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। पीएनसी की टीम ने रेस्क्यू करके क्रेन से ट्राॅले को हटवाया।
विज्ञापन




मंगलवार सुबह लगभग सात बजे शहर से ग्वालियर की ओर जा रहे ट्राॅले के सामने कोहरे के बीच अचानक कार आ गई। ट्राॅला चालक ने कार को बचाने में नियंत्रण खो दिया। इससे ट्राॅला पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लटक गया। एक ओर ट्राॅला खड़ा होने की वजह से सिर्फ एक तरफ से ही दोनों ओर के वाहन निकाले गए।
पुल पर जाम लगने लगा। पीएनसी टीम के प्रयास से करीब नौ बजे यातायात सुचारू रूप से चल सका। बढ़पुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया कि कार सामने आने से हादसा हुआ है। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें