फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 40 गंभीर घायल

Tue, 04 Apr 2023 11:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: गांव मीरपुर निवासी अशोक परिवार और ग्रामीणों के साथ अपने बच्चे के मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार को बचाने में ट्राली पलट गई, जिसमें दबकर 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
Farrukhabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में नीबकरोरी मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार ग्रामीण लौट रहे थे। शिवरई मठ गांव के सामने बाइक सवार को बचाने में ट्राली खड्ड में पलट गई। ट्राली में सवार बच्चों व महिलाओं सहित करीब 40 लोग दबकर घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी अशोक के तीन वर्षीय बेटे शिवम का मंगलवार को नीबकरोरी मंदिर में मुंडन संस्कार था।
परिवार व गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से मंदिर पहुंचे थे। रात करीब 8.30 बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली से वापस घर जा रहे थे। कायमगंज मार्ग पर शिवरई मठ गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में चालक कालीचरन ने ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन

हादसे में 40 लोग हुए घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से ट्राली सड़क किनार खड्ड में पलट गई। ट्राली में सवार सभी महिलाएं व बच्चों सहित लगभग 40 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्राली के नीचे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया।

मौके पर पहुंचे हैं आलाअधिकारी
इमरजेंसी में पांच बेड ही होने से वहां अफरातफरी मच गई। घायलों को कुर्सी व मेज पर बैठाकर इलाज शुरू किया गया।कई घायल जमीन पर ही पड़े रहे। एसडीएम संजय सिंह, सीओ कायमगंज सोहराब आलम सहित अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

यह हैं घायल
मरीजों को लोहिया अस्पताल रेफर किए जाने की सूचना पर सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, फार्मासिस्ट आशीष शुक्ला भी वहां पहुंच गए। दुर्घटना में रीना(20), अंजली (15), प्रमिला(45), रामलली(40), शिवानी(24), संध्या(34), प्रताप सिंह(54), खुशबू(18),सतेंद्र (25), कुमकुम(16), दीपिका (22), शिवानी(12) आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें