देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। बाग में शव लटका होने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पांच पुत्र रामबाबू, प्रमोद, सोनू, विजेंद्र, रामरहीश, पत्नी छोटी बिटिया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किसान की पत्नी छोटी बिटिया ने बताया कि पति ने दो साल पहले पुराना टैक्टर खरीदा था।
जिसके लिए प्राइवेट महिंद्रा कंपनी से लोन लिया था। आलू की फसल में घाटा होने के कारण रुपया जमा नहीं कर पाए थे। शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के लोग आए थे। रुपया जमा करने को कहा। पति ने गेंहू की फसल बेच कर बकाया रुपया जमा करने की बात कही थी। फाइनेंस कंपनी के लोगों ने बहुत धमकाया था। सोमवार तक रुपया जमा करने की बात कहकर चले गए थे। जिसके बाद से पति बहुत परेशान थे।