फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकराकर पलटा, 1 की मौत, 2 घायल      

Sun, 23 Dec 2018 08:54 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकराया
विज्ञापन
यूपी में हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कटरा- बिल्हौर मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर में टकराकर खाई में जा गिरा। इससे उसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। दंपति घायल हो गए। चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में सुभाष पार्क में मेला लगा था। वहीं पर जनपद मुजफ्फर नगर के थाना व कस्बा कटौली निवासी रोहित (30) पुत्र राकेश का झूला लगा था। रविवार को वह झूले का सामान ट्राली में लादकर ट्रैक्टर ट्राली से सांडी जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी पूजा (27) और मजदूर विपिन (30) पुत्र राजा बक्श निवासी पिंडारी सांडी भी जा रहा था।

कोतवाली क्षेत्र में कटरा- बिल्हौर मार्ग पर ग्राम कुतुलपुर के पास ट्रैक्टर -ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा कर खाई में पलट गया। इससे विपिन उसके नीचे दब गया। वहीं रोहित व पूजा भी गिर कर घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। क्रेन की मदद से ट्राली को सीधाकर विपिन को निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी विपिन के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें