फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फैली मौरंग से बेकाबू टैक्सी पलटी, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुरवामीर से करबिगवां स्टेशन रोड पर सिखटिया बाजार के पास बुधवार तड़के सड़क पर फैली मौरंग से बेकाबू होकर टैक्सी पलट गई। इसमें सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना कर सभी घायलों को बाहर निकालकर सरसौल सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के चार बजे मथुरा से जयगुरुदेव सत्संग से लौटे श्रद्धालु घंटाघर से टैक्सी बुक कर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही टैक्सी सिखटिया बाजार के पास पहुंची सड़क पर फैली मौरंग के कारण वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इससे ऑटो में सवारियां एक दूसरे पर गिरकर दब गईं। टैक्सी चालक दीपक ने बताया कि सड़क के बीचोंबीच मौरंग पड़ी थी जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टैक्सी पलट गई।
हादसे में फतेहपुर के अनसाही गांव निवासी शिवआसरे, मीना, शिवसागर, विनोद यादव, शिवकुमारी, रामसखी, राजा तथा नरवल थाना क्षेत्र के शिशुपुर निवासी रणवीर सिंह यादव, राजू मिश्रीखेड़ा और गुड्डी किसाखेड़ा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें