तेज टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित हो गया। पहले उसने रेस्टोरेंट को टक्कर मारी, इसके बाद डंपर आटा चक्की में जा घुसा।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में हुए नुकसान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।