कानपुर। कल्याणपुर में बिठूर रोड पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक घायल हो गया। वहीं, कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार द्विवेदी ज्वेलर्स के सामने बिठूर की ओर से आ रही कार डिवाइडर पर चढ़ गई। पुलिस ने चालक को अस्पताल भिजवाया। क्रेन की मदद से कार को सड़क से किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि हादसे में चालक बेहोश हो गया। उपचार किया जा रहा है। (संवाद)