फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे के खून के प्यासे हो गए, चाचा-भतीजे ने नहीं रखी रिश्ते की लाज 

Thu, 10 Aug 2017 08:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले के कुरारा थानाक्षेत्र के भौली गांव का मामला है। यहां चाचा-भतीजे ने रिश्ते की लाज छोड़ कर लाठी डंडे उठा लिए और फिर वो हुआ जो नहीं होना चाहिए था। 
विज्ञापन


मजरा कोतूपुर पटिया में पैसों के लेनदेन को लेकर चाचा-भतीजे में जमकर लाठी-डंडे चले। चाचा के सिर में चोटें आईं हैं। दोनों पक्षों ने थाने में आपसी समझौता कर लिया।

कोतूपुर पटिया निवासी प्रहृलाद निषाद अपने भतीजों राजू, भानू, छोटू से शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर गाली-गलौज करने लगा। बाद में यह मामला मारपीट में बदल गया। इस घटना में प्रहृलाद का सिर फट गया।
विज्ञापन


बीच बचाव करने आए घायल के बहनोई गोविंदा निवासी कटरी कानपुर देहात के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने प्रहृलाद का डाक्टरी परीक्षण व उपचार के लिए सीएचसी में भेजा। बाद में चाचा प्रहृलाद व भतीजे राजू, भान, छोटू के बीच सुलह समझौता हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें