फोन कर मांगी दो लाख की फिरौती
इसके कुछ देर बाद आरोपी दीपक ने फोन कर बेटी के अपहरण करने और फिरौती के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आनन-फानन में मामले की रिपोर्ट दर्ज जिले समेत कानपुर देहात व जालौन में कई ठिकाने पर दविश दी।
आरोपी ने पुलिस पर झोंका फायर
देर रात फिरौती के पैसे लेने आने के दौरान पुलिस ने आरोपी को बिलरायां-पनवाड़ी राज्य मार्ग पर देवकली चौकी के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। मासूम की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।
एसपी बोलीं- नहीं बताया स्पष्ट कारण
पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि आरोपी ने घटना के पीछे कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। बस बहन से अनबन होने पर सबक सिखाने के नाम पर अपहरण करने की बात कही है।