फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भतीजी की शादी में शामिल होने आ रहे चाचा की वाहन की टक्कर से मौत

Fri, 06 Dec 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर के सामने बुधवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार कुचल दिया। जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए एक गेस्ट हाउस आ रहा था।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डढवापुर निवासी सुभाष ने बताया कि बुधवार को उसके ताऊ गोपाल की बेटी नेहा की शादी शाहजहांपुर स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में थी। शादी में शामिल होने के लिए पिता रामकेश (50) साइकिल से गेस्ट हाउस जा रहे थे। रात करीब 11 बजे राजपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने पिता को टक्कर मार दी। हादसे में रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे एसआई नियाज हैदर ने घायल को राजपुर पीएचसी भेजा। जहां पर ड्यूटी डाॅक्टर जीपी द्विवेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में रामकेश की मौत होने पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पत्नी सरिता देवी, बेटे सुभाष व राघवेंद्र बिलखते रहे। सट्टी थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें